Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS: रोहित बाहर.. राहुल करेंगे ओपनिंग, गिल रहे दूर

November 17, 2024

IND vs AUS: रोहित बाहर.. राहुल करेंगे ओपनिंग, गिल रहे दूर

पर्थ: टेस्ट मैच सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के चोटिल हुए बल्लेबाज केएल राहुल ने अभ्यास किया, वहीं शुभमन गिल अभ्यास सत्र से दूर रहे।

रविवार सुबह राहुल ने लगभग तीन घंटे अभ्यास किया। दो दिनों के मैच सिमुलेशन के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वाका की मुख्य विकेट और नेट्स पर रविवार को भी अभ्यास किया। राहुल ने एक घंटा मैदान पर बिताने के बाद नेट्स पर भी अभ्यास किया और उनके खेलने के अंदाज से कोई दिक्कत दिखती हुई नजर नहीं आ रही थी। हालांकि अभ्यास के दौरान उनका वह फ्लो नहीं दिखा, जो सिमुलेशन मैच के दौरान चोट लगने से पहले दिखा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें