Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूथ अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर द्वारा इस्तीफे की पेशकश

November 18, 2024

यूथ अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर द्वारा इस्तीफे की पेशकश

Youth Akali Dal : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के समर्थन में यूथ अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की।

झिंजर ने कहा,‘‘शिरोमणि अकाली दल कार्यसमिति सदस्यों एवं वरिष्ठ नेतृत्व से अनुरोध है कि यदि आप आज शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार करते हैं तो यूथ अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में मेरा इस्तीफा भी आज स्वीकार किया जाना चाहिए।

झिंजर ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी की कार्यसमिति की आपात बैठक होगी। इस मीटिंग में समिति सुखबीर बादल द्वारा सौंपे गये इस्तीफे पर विचार करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अगर सुखबीर बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो वह उसी समय कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

उल्लेखनीय है कि शिअद अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यसमिति के चुनाव 14 दिसंबर 2024 को होने हैं जब वर्तमान कार्यसमिति का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होगा। कार्यसमिति चुनाव के मद्देनजर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था ताकि नये अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें