Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवता हुई शर्मसारः तलवार से गला रेतकर पत्नी की हत्या

November 18, 2024

मानवता हुई शर्मसारः तलवार से गला रेतकर पत्नी की हत्या

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में एक व्यक्ति ने तलवार से गला रेतकर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) संदीप सिंह ने बताया कि मरौली गांव में रविवार की शाम दीपू सिंह (33) ने तलवार से अपनी पत्नी प्रियंका सिंह (30) का गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से दीपू फरार है। उन्होंने बताया कि घटना के समय दंपति के अलावा घर में कोई नहीं था। देर शाम प्रियंका की सास जब घर आई और खून से लथपथ उसका शव देखा, तब पुलिस को सूचित किया।

सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्जकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी दीपू की तलाश की जा रही है। दर्ज तहरीर के हवाले से एसएचओ ने बताया कि दीपू शराब पीने का आदी है और नशे को लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें