Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर श्रीलंका ने सीरीज में बनाई अजय बढ़त 

November 18, 2024

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर श्रीलंका ने सीरीज में बनाई अजय बढ़त 
SL vs NZ : कुसल मेंडिस के नाबाद 74 रन की मदद से श्रीलंका ने वर्षाबाधित दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर छह गेंद बाकी रहते तीन विकेट से हराकर श्रृंखला में विजयी बढत बना ली ।
श्रीलंका के पास तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढत हो गई है। तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार को खेला जायेगा। श्रीलंका ने पहला वनडे दाम्बुला में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 45 रन से जीता था।
श्रीलंका की इस साल अपनी धरती पर वनडे श्रृंखला में यह पांचवीं जीत है । उसने अफगानिस्तान, भारत और वेस्टइंडीज को हराया था। पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप में नौवे स्थान पर रहने के बाद श्रीलंका अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका लेकिन उसके बाद से सिर्फ एक वनडे श्रृंखला बांग्लादेश में गंवाई है ।
मेंडिस ने पहले मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ 143 रन की पारी खेली थी । उनके 102 गेंद में 74 रन की मदद से श्रीलंका ने 46 ओवर में सात विकेट पर 210 रन का लक्षय़ हासिल कर लिया । बारिश के कारण मैच प्रति टीम 47 ओवर का कर दिया गया था । न्यूजीलैंड की टीम 45.1 ओवर में 209 रन पर आउट हो गई थी ।
आफ स्पिनर मिचेल ब्रासवेल ने 36 रन देकर चार विकेट लिये। श्रीलंका ने सात विकेट 163 रन पर गंवा दिये थे लेकिन महीष तीक्षणा (नाबाद 27) ने मेंडिस के साथ 47 रन की साझेदारी करके टीम को लक्षय़ तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिये तीक्षणा और जैफ्री वांडरसे ने तीन तीन विकेट लिये।
इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये मार्क चैपमैन ने 81 गेंद में 76 रन बनाये लेकिन 37वें ओवर में उनके आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी छह विकेट 36 रन के भीतर गंवा दिये । ‘मिचेल हे’ ने 62 गेंद में 49 रन बनाये और चैपमैन के साथ 75 रन की साझेदारी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें