Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odyssey निवेश सौदे के तहत जिप को 40,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की करेगी आपूर्ति

November 18, 2024

Odyssey निवेश सौदे के तहत जिप को 40,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की करेगी आपूर्ति

Odyssey Zip Investment Deal : इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता ओडिसी इलेक्ट्रिक को निवेश सौदे के तहत ईवी-एज-ए-र्सिवस मंच जिप इलेक्ट्रिक से 40,000 वाहनों का ठेका मिला है। ओडिसी ने बयान में कहा, अगले तीन वर्षों में 40,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति की जाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नेमिन वोरा ने कहा, ओडिसी इलेक्ट्रिक में नया निवेश एक महत्वपूर्ण क्षण है।

Odyssey Zip Investment Deal

जिप इलेक्ट्रिक की गहन उद्योग विशेषज्ञता तथा बेड़े के विद्युतीकरण की दृष्टि हमारी राष्ट्रव्यापी विस्तार योजनाओं को महत्वपूर्ण रूप से गति प्रदान करेगी, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मजबूत बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) और उपभोक्ता मांग को रेखांकित करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें