Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक:  PM Narendra Modi

November 19, 2024

प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ब्रिटेन के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक:  PM Narendra Modi
G20 Summit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टार्मर से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। मोदी नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्र पूरी करने के बाद रविवार को रियो डी जेनेरियो पहुंचे। उन्होंने शिखर सम्मेलन से इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉव्रे और पुर्तगाल सहित कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की और अंतरिक्ष, ऊर्जा तथा एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की।
मोदी ने स्टार्मर के साथ अपनी बैठक के बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, रियो डी जेनेरियो में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ अत्यंत उपयोगी बैठक हुई। भारत के लिए, ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत प्राथमिकता वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में, हम प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। हम व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत बनाना चाहते हैं।

मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए तथा उनसे हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। इससे पहले दिन में मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है। उन्होंने सोमवार को शिखर सम्मेलन के दौरान ब्राजील,सिंगापुर और स्पेन के नेताओं के साथ भी बातचीत की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें