Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉकडाउन में जहां हर कोई हो रहा था बर्बाद, वहीं एम.एम. ने अपनी कोठी में लगाए 1.5 करोड़ रुपए

November 19, 2024

लॉकडाउन में जहां हर कोई हो रहा था बर्बाद, वहीं एम.एम. ने अपनी कोठी में लगाए 1.5 करोड़ रुपए

Amritsar MM Acquire Property : अमृतसर का एम.एम. नाम का व्यक्ति करीबन पांच वर्षों में ही रहस्यमयी तरीके से अरबपति बन गया। एम.एम. के पास पांच वर्ष पहले तक गाड़ी में पेट्रोल तक डलवाने के पैसे नहीं थे, लेकिन आज उसके पास चार या पांच लगजरी गाड़ियां हैं। सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन में जहां लोगों के कारोबार बंद हो गए थे। वहीं एम.एम. ने लॉकडाउन में अपनी आलीशान कोठी पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए सिर्फ रिपेयर पर लगाया था।

सूत्रों की माने तो इस एम.एम. नाम के व्यक्ति को लॉकडाउन में लोगों की तरफ से खूब डोनेशन आ रही थी, क्योंकि वह लोगों के सामने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद को एक समाज सेवक के तौर पर प्रस्तुत कर रहा था। एम.एम. डोनेशन में झोल करता था और इसी के तहत वह डोनेशन का 50 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंद लोगों के राशन के लिए लगाता था और बाकी के पैसे अपनी जेब में डालता था। यह सिलसिला प्रतिदिन चलता था। सूत्रों के मुताबिक एम.एम. प्रतिदिन डोनेशन के तौर पर आए 2-3 लाख रुपए अपनी जेब में डाल लेता था और पूरा लॉकडाउन वह यही करता रहा हैं।

आईटीआर में गलत इनकम दर्शाता है एम.एम.

गौरतलब है कि एम.एम. की पिछले पांच वर्षों की आईटीआर पर नजर डाली जाए तो उसने अपनी इनकम सिर्फ पांच लाख दर्शाई है। हालाकि हाल ही में उसने अपनी आईटीआर में अपनी इनकम में इजाफा दिखाया है। सरकार को दिखाई गई इनकम के हिसाब से उसके पास केवल कुछ लाखों रुपए होने चाहिए, जबकि असलीयत में वह अरबों का मालिक है। रहस्यमयी तरीके से अरबपति बने एम.एम. के कई सबूत दैनिक सवेरा के हाथ लगे हैं जिनको लेकर जल्द खुलासे किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें