Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahindra Discount Offers in November 2024 : खुले दिल से ऑफर दे रही Mahindra, Thar पर 3 लाख तो Scorpio-Bolero पर भी तगड़ी छूट

November 19, 2024

Mahindra Discount Offers in November 2024 : खुले दिल से ऑफर दे रही Mahindra, Thar पर 3 लाख तो Scorpio-Bolero पर भी तगड़ी छूट

Mahindra Discount Offers in November 2024 : महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से नंवबर के महीने में कई पॉपुलर एसयूवी पर दिल खोलकर डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें महिंद्रा थार से लेकर स्कॉर्पियो N और XUV700 जैसी कारों के नाम भी शामिल हैं. कंपनी ने किस कार को कितने डिस्काउंट के साथ बेच रही है. जानते है कौन कौन गाड़ियों में छूट है

Mahindra Thar
सबसे पहले बात करते हैं Mahindra Thar 3-Door की जिसकी खरीद पर 3 लाख तक का डिस्काउंट कंपनी की ओर से मिल रहा है. यह डिस्काउंट थार के टॉप-स्पेक 4X4 वेरिएंट्स पर मिल रहा है. इसके साथ ही पेट्रोल वेरिएंट्स पर डीजल वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा लाभ भी मिल रहे हैं. अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो यह 11 लाख 35 हजार रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलती है.

Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा बोलेरो नियो की बात करे तो, 1 लाख 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट कंपनी से दिया जा रहा है. इसमें 70 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 30 हजार रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज शामिल हैं. महिंद्रा की महिंद्रा बोलेरो नियो कार 9.95 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम पर मिलती है.

Mahindra XUV400 EV
महिंद्रा XUV400 EV की बात करे तो, इस इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कंपनी की तरफ से पूरे 3 लाख की छूट दीया जा रहा है. आप इस ऑफर का लाभ कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर भी उठा सकते हैं. कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा XUV400 EV आपको 15 लाख 49 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है.

Mahindra Scorpio N
अब बात करते है महिंद्रा Scorpio N तो, कंपनी की मोस्ट डिमांडिग एसयूवी इन ऑफर्स से पीछे रह गई हो. इस एसयूवी पर 50 हजार तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. आप इसे 13 लाख 85 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर भी खरीद सकते है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें