Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

छोटे बच्चों में दिखें ऐसे लक्षण तो हो जाएं सावधान, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह, लापरवाही की तो…

November 19, 2024

छोटे बच्चों में दिखें ऐसे लक्षण तो हो जाएं सावधान, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह, लापरवाही की तो…

Be Careful For Children Health : आजकल के दौर में लोग अपने काम काज में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने डेली डाइट रूटीन का बिलकुल भी ध्यान नहीं रहता। लोग फ़ास्ट फ़ूड और बाहर का खाना खातें है। आप जानतें ही होंगे कि हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन बच्चों को होती है जो इसके साथ पैदा होते हैं, क्योंकि उनका विकास उस तरह नहीं हो पाता जैसा होना चाहिए। इससे बच्चों की सुनने, बोलने और देखने के साथ-साथ चलने की क्षमता भी प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी ढाई साल से इन सब समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे बिना देर किए विशेषज्ञ को दिखाएं।

Be Careful For Children Health

-बच्चों के इलाज में कभी देरी न करें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब माता-पिता अपने बच्चों की ऐसी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि देखने में आता है कि अगर बच्चा चलने या बोलने में देरी करता है तो कुछ लोग अतीत का उदाहरण देकर कहते हैं कि पहले उनके घर में भी ऐसे बच्चे होते थे। लेकिन कहीं न कहीं ऐसे उदाहरण आज के समय में बच्चों के लिए बहुत गंभीर हैं। क्योंकि समय पर सही उपचार न मिलने से संबंधित बच्चों के सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। जो कई बार जीवनभर के लिए रह जाती हैं। ऐसे में अगर इसका उपचार बिना देरी के किया जाए। तो यह बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है।

-बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें

जन्म के 2 महीने बाद ही आप बच्चे को गतिविधियां करते देखेंगे। जब माता-पिता बच्चों को किसी नाम से पुकारते हैं तो बच्चा मुस्कुराने समेत अन्य तरह की गतिविधियां करता नजर आता है। इससे पता चलता है कि बच्चे की सुनने और देखने की क्षमता काफी बेहतर है। इसके साथ ही धीरे-धीरे जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है। वह बोलने की कोशिश भी करता है। हालांकि, अगर बच्चा ढाई साल तक ये सारे प्रयास नहीं करता है तो यह गंभीर संकट हो सकता है। ऐसे में बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, अगर ऐसी कोई समस्या है तो तुरंत संबंधित विशेषज्ञ को दिखाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें