Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र के वसई विरार में हंगामा, BJP नेता पर बहुजन विकास अघाड़ी ने लगाया पैसा बांटने का आरोप, मची खलबली

November 19, 2024

महाराष्ट्र के वसई विरार में हंगामा, BJP नेता पर बहुजन विकास अघाड़ी ने लगाया पैसा बांटने का आरोप, मची खलबली

Maharashtra Election 2024: विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र के वसई विरार में जमकर हुआ है हंगामा. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का बहुजन विकास अघाड़ी ने आरोप लगाया है. हालांकि, लगाएं गए अरोपों का विनोद तावड़े ने इनकार किया है. उन्होने कहा कि पैसे हमारे नहीं थे. इसे लेकर बताया जा रहा है कि एक होटल में जब ये झगड़ा हुआ, उस वक्त बीजेपी नेता विनोद तावड़े और नालासोपारा के बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक को बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. विरार ईस्ट मनवेलपाड़ा के विवांत होटल में यह पूरी घटना हुई.

गाड़ी की जांच करने की मांग
बीजेपी नेता विनोद तावड़े की गाड़ी की जांच करने की मांग बहुजन विकास अघाड़ी के नेताओं ने की है. वोटिंग से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. बता दें कि महाराष्ट्र में कल 20 नंवबर 2024 को सभी 288 सीटों पर वोटिंग होने वाली है.

‘बीजेपी पैसों से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी’
इसी बीच शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी सिर्फ धन बल के प्रभाव से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है. चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था, वो अब आम जनता कर रही है. चुनाव आयोग को जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. चुनाव आयोग पर से हमारा और लोगों का भरोसा टूट गया है. दिन- रात हमारे कई नेताओं के बैग चेक होते रहते है लेकिन कुछ नहीं मिला. वहीं विनोद तावड़े का बैग चेक नहीं किया गया वे दिनदहाड़े कैसे पैसा लोगों में बांट रहे हैं.

तुरंत एक्शन ले चुनाव आयोग
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी विनोद तावड़े वहां क्या कर रहे थे. चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया गया है. बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार को तोड़ने के लिए विधायकों को खरीदा था ये सबको पता है. अब हारने के डर से वे महाराष्ट्र के नागरिकों में पैसा बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं. बीजेपी का कान्सेप्ट क्लियर हो गया है. चुनाव आयोग को तुरंत इस मामले पर एक्शन लेना चाहिए.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें