Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI ने सोशल मीडिया पर प्रसारित गवर्नर दास के फर्जी वीडियो को लेकर आगाह किया

November 19, 2024

RBI ने सोशल मीडिया पर प्रसारित गवर्नर दास के फर्जी वीडियो को लेकर आगाह किया

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनता को सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे गवर्नर शक्तिकान्त दास के ‘डीपफेक’ यानी फर्जी वीडियो के प्रति आगाह किया है। इस वीडियो में केंद्रीय बैंक की तरफ से कुछ निवेश योजनाएं शुरू किये जाने या उसका समर्थन करने का दावा किया गया है। आरबीआई ने मंगलवार को बयान में वित्तीय सलाह देने वाले सोशल मीडिया पर प्रसारित ‘शीर्ष प्रबंधन के डीपफेक वीडियो’ पर जनता को आगाह किया। इसमें कहा गया, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञन में आया है कि गवर्नर के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किए जा रहे हैं। इसमें आरबीआई द्वारा कुछ निवेश योजनाओं को शुरू किये जाने या समर्थन करने का दावा किया गया है।’’

वीडियो में तकनीकी उपकरणों के उपयोग के माध्यम से लोगों को ऐसी योजनाओं में अपना पैसा निवेश करने की सलाह देने की कोशिश की गयी है। बयान में कहा गया, ‘‘आरबीआई स्पष्ट करता है कि उसके अधिकारी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हैं या उसका समर्थन नहीं करते हैं और ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। आरबीआई कभी भी कोई वित्तीय निवेश सलाह नहीं देता है।’’ केंद्रीय बैंक ने जनता को सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे ‘डीपफेक’ वीडियो को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें