Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors ने सऊदी अरब में अपना पहला एएमटी ट्रक किया लॉन्च

November 19, 2024

Tata Motors ने सऊदी अरब में अपना पहला एएमटी ट्रक किया लॉन्च

दम्माम: टाटा मोटर्स ने मंगलवार को सऊदी अरब में अपना पहला ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) ट्रक, टाटा प्राइमा 4440.एस एएमटी लॉन्च करने की घोषणा की। टाटा मोटर्स ने दम्माम में हैवी इक्विपमैंट एंड ट्रक्स (एचईएटी) शो में अपने पांच हाई-परफॉरमेंस प्रोडक्ट भी प्रदर्शित किए, जिन्हें देश की जरूरत के अनुरूप डिजाइन और इंजीनियर किया गया है और जो अलग-अलग तरह के एप्लीकेशन को पूरा करते हैं। टाटा मोटर्स के एचईएटी शो पवेलियन के दौरान टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के हैड, इंटरनैशनल बिजनैस, अनुराग मेहरोत्र ने कहा, ‘सऊदी अरब टाटा मोटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सऊदी अरब तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है, इसलिए हम अपने एडवांस सॉल्यूशन के साथ इसकी उभरती गतिशीलता आवश्यकताओं को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ टाटा मोटर्स के ट्रकों की रेंज व्यापक सेवाओं से पूरी की जाती है, जो इसके ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद यूसुफ नागी मोटर्स कंपनी के साथ साझेदारी में प्रदान की जाती है। प्राइमा 4440.एस एएमटी कैरियर, हेवी इक्विपमैंट ट्रांसपोर्टेशन के लिए उपयुक्त है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें