Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

माँ के साथ सो रही नवजात बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, वन विभाग ढूंढने में लगा 

November 20, 2024

माँ के साथ सो रही नवजात बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, वन विभाग ढूंढने में लगा 
Newborn Baby Girl : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भुजेहरा गांव में मां के बगल में सो रही 19 दिन की नवजात बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया। जंगली जानवर की तलाश में वन विभाग की दो टीमें लगाई गई है ।
वन अधिकारी डॉ. सेम मारन एम. ने बुधवार को बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में बारहवां रेंज के भुजेहरा गांव में सती लाल की पत्नी गीता देवी अपनी 19 दिन की बच्ची काजल के साथ राम गोपाल वर्मा के बाग में प्लास्टिक की पन्नी का अस्थाई कमरा बना कर सो रही थी । तभी कोई जंगली जानवर बच्ची को उठा ले गया । आहट पाकर गीता देवी उठी तो उसने देखा कि बच्ची उसके पास नहीं थी । शोर मचाने पर गांव वालों ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका ।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की दो टीमें जंगली जानवर की तलाश में लगाई गई हैं । मौके से अभी तक कोई पदचिन्ह नहीं मिले है ।
उन्होंने बताया कि गांव के पास पिंजरा लगाया जा रहा है । वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में लगी हुई है । गांव के आसपास ट्रैकिंग कैमरे लगाए जा रहे है ताकि हमला करने वाले जानवर को पकड़ा जा सके।
डीएफओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की दो टीमें जंगली जानवर की तलाश में लगाई गई है । मौके से अभी तक कोई पदचिन्ह नहीं मिले है। उन्होंने बताया कि गांव के पास पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में लगी हुई है। गांव के आस पास ट्रैकिंग कैमरे लगाए जा रहे है ताकि हमला करने वाले जानवर को पकड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें