Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

82 स्कूलों को नोटिस जारी, कई प्रयासों के बाफजूद नतीजे देने में रहे विफल

November 20, 2024

82 स्कूलों को नोटिस जारी, कई प्रयासों के बाफजूद नतीजे देने में रहे विफल

Notice Issued to School : सहारनपुर जिले में प्राइमरी और जूनियर स्कूलों की संख्या 1438 है। जिनमें प्राइमरी के 82 स्कूल अभी भी ऐसे हैं जहां उनकी क्षमता से 60 फीसद से भी कम बच्चों के नाम दर्ज हैं।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कोमल सांगवान ने बुधवार को बताया कि कम उपस्थिति वाले 82 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। उनकी ओर से प्रधान अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों की उपस्थिति में सुधार करें।

बीएसए की ओर से इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इन प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की कम संख्या में प्रवेश के लिए न्यूनतम छह वर्ष की आयु का अनिवार्य होना भी है। प्राइवेट स्कूल छह वर्ष से कम के बच्चों को भी प्रवेश दे देते हैं। यूकेजी, एलकेजी कक्षाओं में प्राइवेट स्कूल तीन साल तक के बच्चों को प्रवेश देते हैं। ऐसी सूरत में सरकारी प्राइमरी स्कूलों को छात्रों की कमी का संकट बना रहता है।

बीएसए के मुताबिक कम उपस्थित वाले स्कूलों में 14 गंगोह ब्लाक में, 12 नकुड़ ब्लाक में, 9 बलियाखेड़ी ब्लाक, 8-8 स्कूल सरसावा, मुजफ्फराबाद और रामपुर मनिहारान में, देवबंद और सढ़ौली कदीम में 6-6 स्कूल,, ब्लाक पुंवारका में 4 और सहारनपुर नगर में तीन, नांगल और नानौता में दो-दो स्कूल शामिल हैं। बीएसए के मुताबिक बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के सभी प्रयास और कदम आशानुरूप नतीजे नहीं दे पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें