Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nokia को Bharti Airtel से भारत में अरबों डॉलर का 5G विस्तार का मिला ठेका

November 20, 2024

Nokia को Bharti Airtel से भारत में अरबों डॉलर का 5G विस्तार का मिला ठेका

Nokia Wins Billion-Dollar : फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने भारती एयरटेल से कई साल का, कई अरब डॉलर का सौदा हासिल किया है। इसके तहत नोकिया भारत के प्रमुख शहरों और राज्यों में 4जी और 5जी उपकरण लगाएगी। बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

अनुबंध के अनुसार, नोकिया अपने 5जी एयरस्केल पोर्टफोलियो से उपकरण तैनात करेगी। इनमें बेस स्टेशन, बेसबैंड इकाइयां और विशाल एमआईएमओ रेडियो की नवीनतम पीढ़ी शामिल है, जो सभी इसकी ऊर्जा-कुशल ‘रीफशार्क सिस्टम-ऑन-चिप तकनीक’ द्वारा संचालित हैं।

Nokia Wins Billion-Dollar

बयान में कहा गया, ह्लनोकिया को भारती एयरटेल द्वारा प्रमुख भारतीय शहरों और राज्यों में 4जी और 5जी उपकरण तैनात करने के लिए कई वर्षों के लिए कई अरब डॉलर का विस्तार ठेका दिया गया है। ये समाधान एयरटेल के नेटवर्क को असाधारण 5जी क्षमता और कवरेज के साथ बढ़ाएंगे और इसके नेटवर्क विकास का समर्थन करेंगे।

नोकिया मल्टीबैंड रेडियो और बेसबैंड उपकरणों के साथ एयरटेल के मौजूदा 4जी नेटवर्क को भी आधुनिक बनाएगी, जो 5जी को भी सहयोग कर सकते हैं। भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा,नोकिया के साथ यह रणनीतिक साझेदारी हमारे नेटवर्क बुनियादी ढांचे को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाएगी और ग्राहकों को अद्वितीय उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करेगी।

यह साझेदारी ऐसा नेटवर्क भी उपलब्ध कराएगी जो पर्यावरण अनुकूल होगा। नोकिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंडमार्क ने कहा कि यह रणनीतिक समझौता भारत में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। साथ ही एयरटेल के साथ इसका दीर्घकालिक सहयोग भी मजबूत होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें