Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Rashifal 21 नवंबर 2024: इन पांच राशियों को आज होगा धन का लाभ, पढ़े आज का राशिफल

November 21, 2024

Aaj ka Rashifal 21 नवंबर 2024: इन पांच राशियों को आज होगा धन का लाभ, पढ़े आज का राशिफल

21 November Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 21 नवंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें शनिवार यानी 21 नवंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि : आज आपको दिनभर उतार-चढ़ाव भरे दिन का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य करने से बचें। व्यापार से लाभ की संभावना है। शारीरिक कमजोरी भी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि : आज के दिन आपको कुछ शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज के दिन आपको बहुत सोच-विचारकर फैसला लेने की जरूरत है। किसी से बेवजह विवाद होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि : विवाद से बचें। जितना हो सके आज के दिन आप विवाद से दूर ही रहें। कार्य क्षेत्र पर लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति भी आपको बड़ा लाभ दे सकते हैं। नौकरी वालो को आज सुकून मिलेगा। यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपका कार्य को लेकर सफलता वाला रहेगा। इसका भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करें। कार्य क्षेत्र पर दिन में तनाव रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

सिंह राशि : आज आप का दिन पूजा पाठ में बीत सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी दिन अच्छा रहेगा। लाभ के मार्ग खुलेंगे। किसी से विवाद से बचें। धन को लेकर दिन अच्छा रहेगा। मेहनत ज्यादा करने से कमजोरी महसूस हो सकती है।

कन्या राशि : आज दिन का भरपूर लाभ लेने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी भी आ सकती है। जिसकी वजह से आप उसमें व्यस्त हो सकते हैं। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। धन खर्च ज्यादा हो सकता है।

तुला राशि : आज के दिन आपकी मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आपकी योजना भी सफल होगी, जिसकी वजह से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय भी लाभदायक रहेगा। किसी पर भरपूर विश्वास करने से बचें। संतान का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपका स्वभाव काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसका लाभ आप उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। पेट की समस्या आपको हो सकती है।

धनु राशि : आज के दिन आपको व्यक्तिगत लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन सफलता एवं धन पाने के लिये आपको समय देने की जरूरत है। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। इसलिए धन कमाने पर ध्यान दें।

मकर राशि : आज के दिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है। मेहनत का लाभ मिलेगा। निवेश से भी आज के दिन आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कुम्भ राशि : आज के दिन आप घर परिवार में समय देने का प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको किसी वजह से हानि हो सकती है। लेकिन आपको तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। धन को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि : आज आपके दिन की शुरुआत लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय सामान्य रहने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आज आपका समय बीतेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें