Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू के कई इलाकों में NIA की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ से जुड़ा है मामला

November 21, 2024

जम्मू के कई इलाकों में NIA की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ से जुड़ा है मामला

NIA Raid : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जम्मू के कई इलाकों पर रेड डाली। यह छापे एक नए दर्ज मामले से संबंधित हैं, जिसमें पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार NIA की इस छापेमारी का मकसद पाकिस्तानी आतंकियों के भारत में घुसने के प्रयासों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बल CRPF की मदद से NIA के अधिकारी कई स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

NIA की ये छापेमारी जम्मू के इलाकों में हो रही है। पिछले दिनों घाटी में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षबालों का एक्शन भी तेज हो चुका है। NIA की इस कार्रवाई को आतंकियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रुप में देखा जा रहा है।

इससे पहले,NIA ने 5 अक्टूबर को 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के शक में एक साथ छापेमारी की थी। NIA की ओर से यह छापेमारी महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में छापेमारी की गई थी। यह कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामलों को लेकर की गई थी।

NIAए ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की थी। बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर NIA ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी ली थी।

NIA की इस कार्रवाई से पहले 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की गई थी। 1 अक्टूबर को NIA की टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 जगहों पर छापेमारी की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें