Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए सरकारी स्कूल के अध्यापक देंगे निशुल्क कोचिंग, 24 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

November 21, 2024

कुल्लू में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए सरकारी स्कूल के अध्यापक देंगे निशुल्क कोचिंग, 24 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

Himachal Pradesh: शिक्षक भवन समिति सरवरी कुल्लू द्वारा नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए सरकारी स्कूल के अध्यापको द्वारा निःशुल्क यह कोचिंग कक्षाएं आयोजित की जाएगी। छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से यह कक्षाएं ली जाएगी।

जेबीटी शिक्षक रवींद्र ठाकुर ने बताया कि शिक्षक भवन समिति के द्वारा 2016 से ही बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अब तक 28 बच्चों का नवोदय के लिए चयन हो चुका है। इस साल भी 24 नवंबर से पांचवीं कक्षा के बच्चों को यह कोचिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए 24 नवंबर को ढालपुर स्थित बॉयज स्कूल में इंडक्शन मीट का आयोजन किया जा रहा है। ताकि सभी विद्यार्थी इस दिन यहां आकर इन क्लासेज के लिए पंजीकरण करवा सके। शिक्षक रवींद्र ठाकुर ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग में हिस्सा लेने के लिए बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ऐसे में बच्चे ऑनलाइन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है या फिर 24 को होने वाली इंडक्शन मीट में आकर कुल्लू के बॉयज स्कूल में आकर भी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके बाद कोचिंग क्लासेज ऑनलाइन माध्यम से ही करवाई जाएगी।

नवोदय की प्रवेश परीक्षा कुल्लू में 12 अप्रैल को होनी है. ऐसे में इन बच्चों के लिए हर सप्ताह में छुट्टी वाले दिन सरकारी शिक्षकों के द्वारा यह कक्षाएं ली जाएगी। इसके अलावा छुट्टियों के दिनों में हर दिन बच्चों को पढ़ाया जाएगा ताकि नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चे तैयारी कर सके। इसमें कुल्लू के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल के बच्चे हिस्सा ले सकते हैऔर क्लासेज इस बार ऑनलाइन माध्यम से रखी जाएगी ताकि दूर क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आसानी से इस निःशुल्क क्लास का फायदा ले सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें