Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में इनोवेशन बढ़ाने के लिए हो एक लाख करोड़ के ANRF फंड का इस्तेमाल : Piyush Goyal

November 21, 2024

देश में इनोवेशन बढ़ाने के लिए हो एक लाख करोड़ के ANRF फंड का इस्तेमाल : Piyush Goyal

ANRF Fund 1 Lakh Crore : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इंडस्ट्री से देश में इनोवेशन और रिसर्च इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) फंड के इस्तेमाल का आग्रह किया। देश की राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के इवेंट में लोगों को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि इस सरकारी पहल के तहत प्रतिभाशाली युवाओं को प्रयोग करने और नए विचार विकसित करने की मानसिकता से भी अवगत कराया जाना चाहिए।

गोयल ने कहा कि इस पहल से भारत को रिसर्च और डेवलपमेंट इकोसिस्टम विकसित करने में मदद मिलेगी और उद्योग जगत के लीडर्स की इसमें रुचि बढ़ेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे धन प्राप्ति की प्रक्रिया को परिणामयुक्त और समय कुशल बनाने के लिए सुझाव दें। गोयल ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लीडरशिप में उठाए गए इनिशिएटिव जैसे डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई), आयुष्मान भारत और अन्य से भारत में तेजी से बदलाव हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने देश भर के इंडस्ट्रियल पार्कों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कारों में ‘एक्सीलेंस इन स्वच्छ इंडस्ट्री पार्क‘ श्रेणी रखने के लिए फिक्की की सराहना की और कहा कि स्वच्छता आर्थकि विकास, रोजगार सृजन और रोजगार से निकटता से जुड़ी हुई है। इसके अलावा गोयल ने इंडस्ट्री लीडर्स से आग्रह करते हुए कहा कि वे व्यापार से जुड़े नियमों का गैर-अपराधीकरण और अनुपालन का बोझ कम करने के लिए सरकार के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम करें, जिससे व्यापार में आसानी हो।

केंद्र को अपना काम बेहतर ढंग से करने में मदद करने के लिए फिक्की को फीडबैक सिस्टम बनना होगा। देश में गुणवत्ता मानकों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने फिक्की से आग्रह किया कि वह अपनी तकनीकी समितियों का उपयोग करें और मानकों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक उद्योग से एक प्रतिनिधि नियुक्त करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें