Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी फोन कॉल के माध्यम से साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

November 22, 2024

फर्जी फोन कॉल के माध्यम से साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए साइबर थाना रेवाडी पुलिस ने सनिसटी रेवाडी निवासी एक महिला से फर्जी फोन कॉल के माध्यम से साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता ने बताया की सनिसटी रेवाडी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसके खाते में 3500 रु पये डालने के लिए उसके पति ने कहा है। इसके बाद आरोपी ने उसके पास मैसेज किया की उसने गलती से 35 हजार रु पये उसके अकाउंट में डाल दिए है, जो उसके बाकि के रु पए वापिस भेज दे। जिस पर उसने अपनी जानकर महिला साथी माध्यम से 10 हजार रु पये आरोपी के अकाउंट में फोन पे के जरिए भेज दिए। जो उसे बाद में पता चला की आरोपी ने उसको 10 हजार रु पये की चपत लगा दी है। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाडी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी जिला नूंह के गांव सुल्तानपुर पुन्हाना निवासी साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें