Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में जानलेवा हुई सुखी ठंड, शिमला में एक व्यक्ति की मौत

November 22, 2024

हिमाचल में जानलेवा हुई सुखी ठंड, शिमला में एक व्यक्ति की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुखी ठंड जानलेवा हो गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी हलको में प्रचंड ठंड पड़ रही है । शिमला में ठंड से इस सीजन में पहलीमौत हुई है। राजधानी से सटे मशोबरा के मुंगर गांव में खुले में कबल के सहारे सो रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है । स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से यहां घूम रहा था और खुले में कबल के सहारे सो रहा था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रात के समय ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनात नहीं हुई है। राज्य में पिछले कई दिनों से सर्दी का प्रकोप देखा जा रहा है। सभी जिलों में रात का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा माइनस में चला गया है, वहीं कई शहरों में शून्य के आस-पास रिकॉर्ड किया जा रहा है।

पिछले लंबे समय से बादलों के न बरसने से सूखी ठंड के कारण लोग वायरल व जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। शिमला सहित अन्य जिलों में गुरूवार को भी गुनगुनी धूप खिली है, इससे लोगों को सर्दी से निजात मिल रही है। इस बीच अगले 48 घण्टों में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का नज़ारा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग ने गुरूवार को जारी अपने ताज़ा पूर्वानुमान में लाहौल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और चबा जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इन जिलों के ऊपरी इलाकों में 23 नवंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी हो सकती है। इससे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ जाएगा। विभाग ने 24 से 27 नवबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। 22 नव बर को भी मौसम साफ रहेगा। 23, 24 व25 नवबर को बिलासपुर और मंडी में सुबह-शाम घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को स भल कर वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें