
Maharashtra Crime News : महाराष्ट्र के ठाणो जिले में एक इमारत में नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात अंबरनाथ इलाके की है। इस बात का शक है कि इमारत के ‘डक्ट’ में बच्ची को फेंके जाने के बाद उसकी मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या नवजात की मां अपराध में शामिल है? आगे की जांच जारी है।