Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झील में दो किशोर डूब गए वहीं उनका दोस्त लापता है। जानकारी के अनुसार 13-15 वर्ष के किशोर बृहस्पतिवार शाम नहाने के लिए भिवंडी में एक झील पर गए थे और इसी क्रम में वे डूबने लगे। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 13 वर्षीय गुलाब अंसारी और साहिल शेख के शव बरामद किए।
भिवंडी टाउन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीसरे किशोर की तलाश की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...