
Rajasthan News : राजस्थान पुलिस ने जयपुर शहर में मोबाइल चोरी के एक बड़े मामले को सुलझाने का दावा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सौ से अधिक आईफोन व आईपैड तथा तीन लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की गई है। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से चार मध्य प्रदेश व एक मुंबई का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी सफान खान, रामभरोसे पटेल, जतिन हाडा, राजेश उर्फ खन्ना उर्फ मामा तथा समीर अहमद शेख को गिरफ्तार किया है। शेख मुंबई में रहता है और वह चोरी के मोबाइल फोन आदि खरीदता है।
1 करोड़ 80 लाख रुपए की सामग्री चोरी
जयपुर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल के शोरूम से 6 नवंबर को तीन अज्ञत नकाबपोश चोरों ने करीब 120 आईफोन व लगभग 150 अन्य पुराने फोन, आईपैड, मैकबुक आदि चुरा लिए थे। रिपोर्ट में इनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए बताई गई थी।
घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर पहुंचे – जोसेफ
जोसेफ ने बताया कि आरोपी इंदौर से किराए की कार से घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर पहुंचे। वहां से वे चुराई गई मोटरसाइकिल से मोबाइल शोरूम तक पहुंचे और चोरी की। शेख के कब्जे से 74 नये आईफोन, 11 नये आईपैड, एक मैकबुक, 13 फोन बरामद किए गए हैं। इसी तरह अभियुक्त सफान खान के कब्जे से 15 आईफोन व एक लाख रुपये नकद, रामभरोसे पटेल के कब्जे से सात पुराने आईफोन व एक लाख रुपये नगद, जतिन हाडा के कब्जे से सात पुराने आईफोन व अभियुक्त राजेश के कब्जे से 16 फोन फोन व एक लाख 85 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...