Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने की दो बच्चों की हत्या, पत्नी और खुद को भी किया घायल

November 23, 2024

पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने की दो बच्चों की हत्या, पत्नी और खुद को भी किया घायल

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते दो बच्चों की हत्या करने के बाद पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी ने स्वयं को भी घायल कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजू डाबर नाम के व्यक्ति ने 5 वर्षीय पुत्र डेविड और तीन वर्षीय पुत्री डिंपल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और इसके बाद पत्नी भारती और स्वयं को भी घायल कर लिया। दोनों को गंभीर स्थिति में वरला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवली निवासी भारती की शादी 7 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपड़ा थाना स्थित गौरी पड़ावा के संजू डाबर से हुई थी। 5 दिन पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें