Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IMD ने जारी किया बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, इन राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना, जानिये क्या रहने वाला है मौसम का हाल

November 24, 2024

IMD ने जारी किया बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, इन राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना, जानिये क्या रहने वाला है मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भी कोहरा छाने की संभावना है। इस बीच तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अलावा आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश के बाकी राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है-

पंजाब-हरियाणा में आज छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में 28-30 नवंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में आज कोई अलर्ट नहीं
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 नवंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 26 नवंबर को बिलासपुर और मंडी जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27-29 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही बढ़ेगी ठंड 
आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। IMD के अनुसार आज रात पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसका असर दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। इस वीकेंड के बाद दिल्ली में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुएं के साथ मध्यम कोहरा भी रहेगा।

यूपी में आज मौसम साफ रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रह सकता है। सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी भागों के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 25 और 26 नवंबर को भी यूपी शुष्क रह सकता है। 28 से 30 नवंबर के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्से के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार में आज बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज भारी बारिश होने की संभावना है। 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि केरल और माहे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें