Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अर्धजली अवस्था में मिला युवक का शव, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

November 24, 2024

अर्धजली अवस्था में मिला युवक का शव, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Kurukshetra Dead Body Found : इंद्री हलके के गांव रेयतखाना के युवक का शव नेशनल हाईवे 44 कुरुक्षेत्र के पास गांव उमरी के पास जली हुई अवस्था में मिला। इस घटना के बाद आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई, मृतक की मां और बहन ने बताया कि सुबह के समय पड़ोस में लड़के के साथ कहा सुनी होने के बाद मृतक कमल घर से बाइक लेकर चला गया।

उसके पीछे परिवार के लोग ढूंढने के लिए निकल पड़े लेकिन उसका कहीं भी कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय पुलिस द्वारा उन्हें पता लगता है की उमरी गांव के पास जली हुई अवस्था में कमल का शव पड़ा है। परिवार के लोग आनंद-फानन में घटना स्थल पर पहुंचते हैं उन्होंने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

उन्होने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस विषय में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उमरी गांव के पास पेड़ों में एक जली हुई डेड बॉडी पड़ी है। सूचना के आधार पर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल पोस्टमार्टम करवा कर पर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता की शिकायत के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें