Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

NCC कैंप के दौरान मिली पीएम मोदी की कैडेट के तौर पर एक पुरानी फोटो

November 24, 2024

NCC कैंप के दौरान मिली पीएम मोदी की कैडेट के तौर पर एक पुरानी फोटो

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कैडेट कोर ने 24 नवंबर को अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 1948 में स्थापित दुनिया के इस सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन का हिस्सा रह चुके हैं। ‘एक्स’ पर पीएम मोदी के बारे में कई रोचक जानकारियां उपलब्ध कराने वाले अकाउंट ‘मोदी आर्काइव’ पर पीएम मोदी की एक पुरानी फोटो शेयर की गई है। फोटो में पीएम मोदी के युवा दिनों की झलक दिखाई गई है। यह फोटो एनसीसी के कैंप की है। पोस्ट में फोटो शेयर करते कैप्शन दिया कि ‘एक युवा एनसीसी कैडेट, अब भारत के प्रधानमंत्री हैं। क्या आप उनको इस फोटो में पहचान सकते हैं? उल्लेखनीय है कि फोटो में युवा नरेंद्र मोदी सबसे सामने वाली लाइन में बैठे हुए हैं। राष्ट्रीय कैडेट कोर स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 116वें एपिसोड में भी बात की और देशवासियों को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने एनसीसी दिवस पर युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में एनसीसी से जुड़ने की अपील की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें