Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Golden Temple पहुंचे पावरहाउस Ranveer Singh और Aditya Dhar, फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए लिया आशीर्वाद

November 25, 2024

Golden Temple पहुंचे पावरहाउस Ranveer Singh और Aditya Dhar, फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए लिया आशीर्वाद

Ranveer Singh : पावरहाउस रणवीर सिंह और फिल्म मेकर आदित्य धर ने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में आशीर्वाद लेकर अपनी मच अवेटेड फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारी शुरू की। मंदिर में उनकी मौजूदगी ये दिखाती है कि वो शहर की संस्कृति और धार्मिक अहमियत का सम्मान करते हैं। अमृतसर हमेशा से लोगों के लिए आध्यात्मिक ताकत का जरिया रहा है। रणवीर और आदित्य ने फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू करने से पहले स्वर्ण मंदिर जाने का फैसला किया। इससे पहले टीम ने बैंकॉक में शूटिंग की थी, अब ये उनका यह दूसरा शेड्यूल होने जा रहा है।

एक्टर ने अपने इस दौरे की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:
जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय ⚔️

इस अपकमिंग फिल्म में इंडियन सिनेमा के दो बड़े नाम एक साथ नज़र आएंगे – आदित्य धर, जिन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की, और रणवीर सिंह, जो अपने समय के सबसे टैलेंटेड एक्टिटा में से एक माने जाते हैं। रणवीर हाल ही में रिलीज़ हुई सिंघम अगेन में सिम्बा की भूमिका के लिए भी खूब तारीफें एंजॉय कर रहे हैं। अपनी पिछली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की जबरदस्त सफलता के बाद, वर्सेटाइल और चार्मिंग रणवीर सिंह अब धर के कमाल के डायरेक्शन में एक और यादगार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं।

इस फ़िल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ की ज्योति देशपांडे और आदित्य धर और लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज़ के तहत किया है। यह फ़िल्म उनके हालिया सुपरहिट सहयोग “आर्टिकल 370” के बाद बनी है। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इस मजबूत टीम और धर की शानदार कहानी के साथ, यह फिल्म हाल के सालों में मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक होने की उम्मीद है|

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें