Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहर दक्षिणी से 7 बार विधायक रहे इस नेता का हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर

November 26, 2024

शहर दक्षिणी से 7 बार विधायक रहे इस नेता का हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर

वाराणसी। प्रदेश के पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के सात बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता श्याम देव राय चौधरी ‘दादा’ नहीं रहे। उनका 85 वर्ष की अवस्था में रविन्द्रपुरी स्थित निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। 22 दिन से ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 20 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को दादा के हालत की जानकारी होने पर फोन से उनके स्वास्थ्य की जानकारी बीते मंगलवार को ही ली थी।

दादा के निधन की जानकारी पाते ही शहर व पार्टी वर्करों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ आमजन भी उनके गोदौलिया बड़ादेव स्थित आवास पर शोक जताने पहुंच गए। दादा के परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दादा गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। रविन्द्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रेन हैमरेज होने पर दादा को महमूरगंज स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों ने वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को दी थी। विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में फिर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर स्वास्थ्य बारे ली थी जानकारी
दादा के हालत की जानकारी होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन से उनके स्वास्थ्य की जानकारी बीते मंगलवार को ही ली थी। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें अस्पताल में देखने के लिए पहुंचे थे। पिछले दिनों यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भी दादा का हाल जानने उनके आवास पर पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें