Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र : जीत नहीं मिलने पर भाजपा प्रत्याशी का खुलासा, पवार फैमिली एग्रीमेंट के कारण हुई हार

November 26, 2024

महाराष्ट्र : जीत नहीं मिलने पर भाजपा प्रत्याशी का खुलासा, पवार फैमिली एग्रीमेंट के कारण हुई हार

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कजर्त जामखेड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम शिंदे को शिकस्त मिली है। इसको लेकर उन्होंने सोमवार को बातचीत की। भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि 1,243 वोटों से वह हारे हैं। कम मार्जिन से हारने के मामले में यह छठे नंबर पर आती है। भाजपा नेता ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि अगर वह इस चुनाव क्षेत्र में आते तो उनके भतीजे रोहित पवार चुनाव नहीं जीतते, ऐसे में चुनाव से पहले जो फैमिली एग्रीमेंट हुआ था, उसके तहत अजित पवार ने महायुति का धर्म नहीं निभाया है और उन्होंने अपने भतीजे रोहित पवार को सहयोग किया है।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव हारने का आज दूसरा दिन है। मैने मीडिया में कोई बात नहीं रखी है। मुझे जो भी कहना था, मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कह दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र से अजित पवार द्वारा ऐसी बात करना उचित नहीं है। मेरे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश हुई है। मैं बहुत कम माजर्नि से चुनाव हारा हूं, मेरे साथ धोखा हुआ है और मुझे बहुत दुख हो रहा है।

महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही थीं, ऐसे में अजित पावर से अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने की अपील पर उन्होंने कहा कि मैंने उनसे कई बार गुजारिश की थी। भाजपा नेता ने कहा कि अजित पवार के विधानसभा क्षेत्र में रोहित पवार नहीं गए, जिसका मतलब निकलता है कि दोनों तरफ से फैमिली एग्रीमेंट किया गया था। यह धोखा होने के कारण हमारे समर्थकों में आक्रोश है। वे रो रहे हैं, खाना नहीं खा रहे हैं और आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। यह सब देखकर चुनाव हारने के बाद में कार्यकर्ताओं के बीच नहीं गया।

मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2014 में हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस थे, उनके नेतृत्व में यह सरकार आई थी। साल 2019 में भी उन्हीं को बहुमत मिला था। इस बार भी उनके नेतृत्व में भाजपा को 132 सीट मिली है। वही हमारे नेता और हमारी पार्टी हैं। आगे वह सीएम बनने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें