Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

संविधान भारत की आत्मा, इसकी रक्षा के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : Anurag Thakur

November 27, 2024

संविधान भारत की आत्मा, इसकी रक्षा के लिए भाजपा कृतसंकल्पित : Anurag Thakur

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद भवन में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्र म में भाग लिया व कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और भाजपा संविधान के मूल को बनाए रखने व इसकी रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। अनुराग ने कहा कि संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सभी संविधान प्रेमियों, लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखने वाले भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं। 26 नवंबर, 1949 को ही भारत की एकता, अखंडता व प्रगति के प्रतीक हमारे संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया। आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर हम भारतवासी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व सभी संविधान निर्माताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। ठाकुर ने कहा कि भाजपा संविधान के मूल को बनाए रखने व इसकी रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है।उन्होंने आग्रह किया कि सभी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का प्रण लें और मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए, एक सच्चे नागरिक के रूप में अपना योगदान दें।

अनुराग ने कहा कि संविधान दिवस के पावन अवसर पर तथा संविधान अंगीकरण के गौरवपूर्ण 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में आज संसद परिसर स्थित संविधान सदन में आयोजित कार्यक्र म में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला जहां संविधान दिवस के इस विशेष अवसर को चिरस्थायी बनाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा स्मारक सिक्का और डाक टिकट का विमोचन किया गया। इसी के साथ संविधान को समप्रित दो पुस्तकें, संविधान की कला से संबंधित पुस्तिका तथा संस्कृत एवं मैथिली भाषा में भारत के संविधान का अनावरण किया गया। 2 किताबों भारतीय संविधान का निर्माण: एक झलक और भारतीय संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्र का विमोचन होना एक ऐतिहासिक अवसर था। सम्पूर्ण देश एक साथ मिलकर आज संविधान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें