Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSNL कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आर-पार की लड़ाई लड़ने की दी चेतावनी

November 27, 2024

BSNL कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, आर-पार की लड़ाई लड़ने की दी चेतावनी

Sirsa BSNL Strike : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ पार्टनर के रूप में काम कर रहे शेयर होल्डर्स ने बीएसएनएल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी शेयर होल्डर्स एकत्र होकर निगम के लालबत्ती चौक स्थित कार्यालय में पहुंचे और वहां धरना लगाकर बैठ गए।

पार्टनर ने बीएसएनएल के अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपना पैसा सरकार और अधिकारियों से वापस देने की मांग भी की। फ़िलहाल आज पार्टनर की हड़ताल का तीसरा दिन है और पार्टनर ने सरकार और बीएसएनएल के अधिकारियों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे जल्दी पूरी नहीं हुई तो सरकार और बीएसएनएल के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें