Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sara Ali Khan का सर्दियों में मनपसंद खाना सरसों का साग और उंधियू, एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरीज

November 27, 2024

Sara Ali Khan का सर्दियों में मनपसंद खाना सरसों का साग और उंधियू, एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरीज

Sara Ali khan : बॉलीवुड में अपने काम से पहचान बनाने वाली सारा अली खान अपनी छोटी से छोटी चीजें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है कि उन्हें सर्दयिों के मौसम में क्या खाना पसंद है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खाने से सजी एक टेबल की फोटो शेयर की है। जिसमें टेबल पर सर्दियों की खास सब्जी उंधियू और सरसों के साग को देखा जा सकता है।

तस्वीर में अभिनेत्री ने शेयर करते हुए लिखा कि यह मेरी दो पसंदीदा चीजें है। उंधियू के बारे बारे में बात करें तो यह एक मिक्स सब्जी है, जो गुजराती डिश है। इस व्यंजन का नाम गुजराती शब्द उंधु से आया है, जिसका अर्थ है उल्टा, क्योंकि यह व्यंजन पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तनों में उल्टा करके पकाया जाता है, जिन्हें मतलू कहा जाता है।

वहीं, सरसों का साग हर किसी का पसंदीदा होता है। यह पंजाब का खास व्यंजन है। सोशल मीडिया पर सारा अली खान की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सारा को पपराजी के कैमरों से बचाता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही पपराजी सारा की तस्वीरें लेने के लिए आगे बढ़ते है तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति सारा को उनके कैमरों से बचाता नजर आता है। इतना ही नहीं, बुजुर्ग ने पपराजी से कैमरा भी छीन लिया था। उसकी यह हरकत देखकर सारा और वहां मौजूद लोग हैरान नजर आए।

इसके बीच अभिनेत्री ने अपने हाथों से इशारा करते हुए पूछा, ‘क्या हो रहा है?‘ बुजुर्ग की इतनी कोशिशों के बाद भी आखिरकार पपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने में कामयाब रहे।

सारा के करियर पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार इमरान हाशमी और अभय वर्मा के साथ ‘ऐ वतन मेरे वतन‘ में देखा गया था।

फिलहाल वह आयुष्मान खुराना के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं आया है। यह एक अनोखी जासूसी कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें