Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaur Group नोएडा में ‘नई लग्जरी आवास’ परियोजना पर 750 करोड़ रुपये का करेगा निवेश 

November 27, 2024

Gaur Group नोएडा में ‘नई लग्जरी आवास’ परियोजना पर 750 करोड़ रुपये का करेगा निवेश 

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप ग्रेटर नोएडा में एक लग्जरी आवास परियोजना विकसित करने के लिए करीब 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज गौड़ ने कहा कि कंपनी इस नई आवासीय परियोजना में करीब 250 इकाइयां विकसित करेगी।

परियोजना लागत के बारे में पूछे जाने पर गौड़ ने कहा कि यह करीब 750 करोड़ रुपये होगी, जिसमें भूमि तथा निर्माण लागत शामिल है। कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रीन्स स्थित यह जमीन बैंकों से खरीदी थी।  गौड़ ग्रुप पहले से ही उसी स्थान पर एक परियोजना विकसित कर रहा है। मनोज गौड़ ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति का अभाव है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें