Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हीरानगर में Girdhari Lal Dogra की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया आयोजित

November 27, 2024

हीरानगर में Girdhari Lal Dogra की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया आयोजित

हीरानगर(राकेश कुमार) : हीरानगर में आज प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोगरा जी की बेटी निधि डोगरा, कठुआ के उपायुक्त (डीसी कठुआ) और स्थानीय विधायक राजीव जसरोटिया, विधायक कठुआ भारत भूषण, और प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डोगरा जी के जीवन और समाज के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। मुख्य अतिथियों ने उनके द्वारा राज्य के वित्तीय विकास और जनता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। निधि डोगरा ने अपने पिता की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा, “गिरधारी लाल डोगरा जी ने हमेशा सादगी और ईमानदारी से समाज की सेवा की। उनका जीवन एक प्रेरणा है।”

विधायक राजीव जसरोटिया और भारत भूषण ने डोगरा जी की नीतियों और आदर्शों की सराहना की, जबकि समाजसेवी राकेश चौधरी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गिरधारी लाल डिग्री कॉलेज हीरानगर के छात्रों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें डोगरा जी के जीवन पर आधारित कविताएं और भाषण शामिल थे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर डोगरा जी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें