Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 27, 2024

एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरनाला: बरनाला में पुलिस मुखी संदीप कुमार मलिक के दिशा निर्देशो पर सभी पुलिस कर्मचारी तन मन से अपनी डयूटी कर रहे है। उसी के चलते पी ओ स्टाफ के इंचार्ज ए एस आई सिकंदर सिंह के निर्देशों पर निंरतर भगौड़ों को काबू करके जेल में बंद करने का काम जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार 12 दिसम्बर 2020 को एस आई गुरबचन सिंह ने पवित्र सिंह ऊर्फ मक्खन पर एक केस दर्ज किया था। जोकि एन डी पी एस एकट थाना सिटी बरनाला में दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में ए एस आई टेक चंद की तरफ से पवित्र सिंह ऊर्फ मक्खन को गिरफतार करके उससे 2500 नशीली गोलियां बरामद की गई थी। 15 दिसम्बर 2020 को फिर से उससे 1000 नशीली गोलियां बरामद की गई।

17 दिसम्बर 2020 को जतिन्द्र कुमार वासी हिसार को मुकदमे में नामजद किया गया। 8 मार्च 2021 को माननीय अदालत में मुकदमे का चलान पेश किया गया। जिसके चलते पवित्र सिंह ऊर्फ मक्खन माननीय अदालत में गैर हाजिर हुआ व हर पेशी पर गैर हाजिर ही रहा। 27 मार्च 2024 को माननीय अदालत श्री दविन्द्र कुमार गुप्ता जे एस सी बरनाला की तरफ से आरोपी को पीओ घोषित कर दिया गया। जिसके चलते पी ओ स्टाफ के इंचार्ज सिकंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ 25 नवम्बर 2024 को भगौड़े पवित्र सिंह ऊर्फ मक्खन को हिरासत में लिया। पीओ स्टाफ की तरफ से आरोपी को माननीय अदालत मे ंपेश करके 14 दिन का जुडीशीयल रिमांड मंजूर करवाकर जेल में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें