Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जांच नमूना देने से इंकार करने पर पहलवान बजरंग पूनिया 4 साल के लिए निलंबित

November 28, 2024

जांच नमूना देने से इंकार करने पर पहलवान बजरंग पूनिया 4 साल के लिए निलंबित

नई दिल्ली: पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय टीम के चयन ट्रायल में डोप जांच नमूना देने से इंकार करने पर राष्ट्रीय एंटी डो¨पग एजैंसी (नाडा) ने 4 साल के लिए निलंबित कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पूनिया को इससे पहले नाडा ने 23 अप्रैल को अस्थायी रूप से निलंबित किया था। इसके बाद विश्व कुश्ती संगठन ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। पू

निया ने इस निलंबन के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद इसे 31 मई तक रद्द कर दिया गया था। इसके बाद एनएडीए ने 23 जून को पूनिया को नोटिस जारी किया था। पूनिया ने 11 जुलाई को इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्तूबर को सुनवाई हुई। अब अपने आदेश में एनएडीए के डोपिंग पैनल एडीडीपी ने पूनिया के 4 साल के निलंबन को जारी रखा है। इस निलंबन के कारण पूनिया को प्रतिस्पर्धी कुश्ती में भाग लेने और विदेश में प्रशिक्षण की अनुमति नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें