Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा मुक्त पंजाब साइकिल रैली पहुंची जालंधर, युवाओं को नशे के खिलाफ किया प्रेरित

November 28, 2024

नशा मुक्त पंजाब साइकिल रैली पहुंची जालंधर, युवाओं को नशे के खिलाफ किया प्रेरित

जालंधर: राष्ट्रीय कैडेट कोर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल टीवाईएस बेदी के निर्देश पर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए नशा मुक्त पंजाब साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। अपनी निरंतर यात्रा में आज चीफ ऑफिसर रंजीत सिंह और गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर मुस्कान के साथ कैडेट्स 2 पंजाब एनसीसी बटालियन मुख्यालय पहुंचे। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनोद जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कैडेट्स को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कर्नल जोशी ने उनके पंजाब यात्रा वृतांत के अनुभवों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि एनसीसी के कैडेट्स भी पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बने हैं। कैडेट्स द्वारा दिया गया संदेश पूरे पंजाब में जाएगा और यह इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।

इस नशा मुक्त पंजाब साइकिल रैली के बारे में बात करते हुए चीफ ऑफिसर रणजीत सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को एनसीसी अकादमी रोपड़ से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राहुल कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, वातावरण को साफ रखने और साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर मुस्कान ने बताया कि रैली में 7 गर्ल्स कैडेट्स भी हिस्सा हैं। रोपड़ से शुरू हुई यह साइकिल रैली पटियाला, संगरूर और लुधियाना होते हुए आज जालंधर पहुंच गई है। यहां दो दिन रुककर ये शहीद भगत सिंह नगर जाएंगे। रैली में भारतीय सेना के 5 जवान भी शामिल हैं। सूबेदार आरडी सिंह और हवलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि सेना ने कैडेट्स की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं।

इसके बाद सभी कैडेट्स और सहयोगी स्टाफ लायलपुर खालसा कॉलेज पहुंचे, जहां प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। इस नेक काम के लिए उनकी प्रतिबद्धता और हिम्मत की सराहना करते हुए डॉ. सिंह ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के आरामदायक रहने के लिए कॉलेज ने सभी इंतजाम किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें