Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशों में शरण मांगने वालों के बारे में सरकार के पास नहीं है सटीक आंकड़े: विदेश मंत्रालय

November 29, 2024

विदेशों में शरण मांगने वालों के बारे में सरकार के पास नहीं है सटीक आंकड़े: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशों में शरण के लिए आवेदन करने और शरण पाने वाले लोगों की वास्तविक संख्या के बारे में सरकार के पास सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। मंत्रलय ने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि संबंधित विदेशी सरकारें गोपनीयता और डेटा सुरक्षा कानूनों के कारण ऐसे आंकड़ों को साझा करने में असमर्थता का हवाला देती हैं। राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री कीíतवर्धन सिंह ने जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य कपिल सिब्बल ने सरकार से विगत तीन वर्षों के दौरान विदेशों में शरण मांगने वाले भारतीयों की कुल संख्या पर सवाल किया था। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह सच है कि वर्ष 2021 और 2023 के बीच संयक्त राज्य अमरीका में शरण मांगने वाले भारतीयों की संख्या में 800 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें