Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 29 नवंबर 2024: जानें शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

November 29, 2024

आज का अंक राशिफल 29 नवंबर 2024: जानें शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Today’s numerology horoscope, 29 November: आज 29 नवंबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/11/2024, 2+9+1+1+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जिसका लाभ उठाने का प्रयास करें। आज अपने कार्यों के में इतना व्यस्त हो जाएंगे कि आपके कुछ जरूरी काम भी अधूरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं सेहत का भी भरपूर ख्याल रखें। प्रेमी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 44,      शुभ रंग:  पर्पल

 

 

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। दिन को लेकर आप काफी खुश रहेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र पर आज आपको काफी सम्मान मिल सकता है। वहीं टाइम से आज आप अपने सारे काम निपटाने की भी कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 33,     शुभ रंग: नारंगी

 

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। व्यापार में आज आपकी डील भी पूरी होगी। रुके हुए धन भी आज लौट कर आने की संभावना है। आपके रिश्तो में भी मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा। लेकिन आपको बाहर का खाने पीने से बचना चाहिए।
लकी नंबर: 19,      शुभ रंग: मैरून

 

 

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। परिवार में आज टेंशन हो सकती है। वहीं पर आज आपके कार्य भी कुछ अधूरे छूट सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें।
लकी नंबर: 44,        शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को आज मनोकूल लाभ मिलेगा। कहीं से कोई खुशखबरी भी आने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। आज प्रेमी के साथ आपका समय बीत सकता है। लेकिन धन को लेकर आप काफी खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 31,      शुभ रंग:  हल्का लाल

 

 

 

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्यक्षेत्र को लेकर मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको आज के दिन कुछ ज्यादा ही काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पार्टनर पर आपका समय आज कुछ ज्यादा ही बीत सकता है जिसकी वजह से आप अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 74,     शुभ रंग: हल्का मैरून

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। लेकिन आपके कामों की हर जगह प्रशंसा होगी। कोई वरिष्ठ आपकी तारीफ कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आपको सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40   शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपका दिन परिवार को लेकर काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। हालांकि आप शाम के समय ऊर्जावान महसूस करेंगे। विवाद करने से बचें। आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। धन की स्थिति को लेकर आपका दिन काफी हद तक सामान्य रह सकता है। धन आने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 83    शुभ रंग: सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। यात्रा का प्लान बनाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार को लेकर आपके पैसे भी काफी खर्च हो सकते हैं। व्यापार भी अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 33     शुभ रंग: मैटी

ये भी पढ़ें- भूटान में आए भूकंप के झटकों से बिहार की धरती कांपी, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें