Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

माइनस में जा सकता है इन इलाकों में तापमान, तो इन राज्यों में कोहरा दिखा रहा असर, जानिये कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

November 29, 2024

माइनस में जा सकता है इन इलाकों में तापमान, तो इन राज्यों में कोहरा दिखा रहा असर, जानिये कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। कुछ जगहों पर सुबह कोहरा छाया हुआ है तो कुछ जगहों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। आइए जानते है की कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल।

पंजाब-हरियाणा-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थिति एक जैसी ही है। पंजाब की बात करें तो आज कई इलाकों में कोहरा देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हरियाणा की बात करें तो राज्य के लोगों की सुबह कोहरे के साथ होगी। अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं है।

दिल्ली में बढ़ी ठंड-
दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ-साथ लोगों को दोपहर की धूप भी अच्छी लगने लगी है। लोग दिन में धूप का आनंद लेने लगे हैं। आज की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा।

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल-
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो गुलमर्ग, कुपवाड़ा जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान -1 तक जा सकता है। अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री तक जा सकता है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज राज्य में कई जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। कुफरी, कुल्लू, मनाली, कसौल जैसे कई इलाकों में पारा 2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां आज कोहरे का अलर्ट नहीं है।

यूपी-राजस्थान में मौसम-
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। यूपी में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री है। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में कोहरे का अलर्ट है। राजस्थान में भी कई राज्य ऐसे हैं जहां दिन की शुरुआत कोहरे से हो रही है। राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री तक जा सकता है। अगले तीन दिनों तक तापमान ऐसा ही रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें