Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.49 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 29, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 84.49 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Vs Dollar : विदेशी पूंजी की भारी निकासी और आयातकों की ओर से डॉलर की बढ़ती मांग के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.49 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण रुपया कमजोर बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.49 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.47 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.85 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 11,756.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें