Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा: फैक्टरी में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प

November 30, 2024

नोएडा: फैक्टरी में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प

Noida News:  नोएडा के मायचा गांव में बीती रात एक फैक्टरी में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद कुल 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक अरंिवद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को उप निरीक्षक यशपाल शर्मा गश्त के दौरान मायचा गांव के पास पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग एक दूसरे पर लाठी, डंडों, सरियों से हमला कर रहे है।

बताया जा रहा है कि एक कंपनी में हो रहे निर्माण कार्यों का दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था और घटना के दौरान गोली चलाए जाने की भी सूचना मिली है। कुमार ने बताया कि शर्मा की दी हुई शिकायत के आधार पर कुल 45 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और दंगा समेत भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें