Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi इस दिन आ रहे हैं चंडीगढ़, PEC College के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

November 30, 2024

PM Modi इस दिन आ रहे हैं चंडीगढ़, PEC College के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

PM Modi Coming Chandigarh : पीएम मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पीईसी कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधूरे काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही चंडीगढ़ के प्रशासक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा 1 जुलाई से देशभर में लागू हुए 3 नए कानूनों की समीक्षा और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पहली बार इन्हें लागू करने की याद में आयोजित किया जा रहा है।

पीईसी में आयोजित इस कार्यक्रम में कई राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 15 हजार लोग हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर राजिंदरा पार्क में उतरेगा, जहां से वह सड़क मार्ग से पीईसी के लिए रवाना होंगे। इस बीच, राजिंदरा पार्क से पीईसी तक का रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा और केवल वीवीआईपी को यात्रा की अनुमति होगी।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर नवांगांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी दीपक पारीक के निर्देश पर एसपी सिटी, डीएसपी सिटी-1 और खरड़ क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारियों ने नवांगांव स्थित होटलों, पीजी और किराए के मकानों की जांच की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें