Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

November 30, 2024

Haryana News : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा : जिले फरीदाबाद के तीन नंबर स्थित कल्याणपुरी इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बता दें की मृतक का नाम चारु उम्र लगभग 24 / 25 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए तीन नंबर चौकी सोमपाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कल्याणपुरी इलाके में एक युवक की मौत हो गई है।

इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक युवक चारपाई के पास में नीचे जमीन पर पड़ा था जिसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई गोविंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने रात शराब पी थी और शराब पीकर उनकी कहासुनी हुई थी इसी कहासनी में मृतक चारु का सिर दीवार से जा लगा और वह जमीन पर गिर गया उसे लगा कि नशे में होने के चलते वह नहीं उठ रहा है। जिसे उसने उठाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं उठा और उसकी मौत हो गई।

फिलहाल चौकी सोमपाल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवाया जा रहा है पोस्टमार्टम के बाद यह खुलासा हो पाएगा कि मृतक की मौत गिरने से लगी चोट के चलते हुई है या कोई और वजह है। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के भाई गोविंदा और मृतक पर गोविंदा की पत्नी की हत्या के आरोप में केस भी चल रहा था और गोविंदा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। फिलहाल इसमें बारीकी से जांच की जा रही है फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें