Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली– अमृतसर बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे, 5 गुना अधिक राशि मिलेगी जमीन मालिकों को, पंजाब–हरियाणा के 321 गांव से जमीन होगी अधिग्रहीत

November 30, 2024

दिल्ली– अमृतसर बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे, 5 गुना अधिक राशि मिलेगी जमीन मालिकों को, पंजाब–हरियाणा के 321 गांव से जमीन होगी अधिग्रहीत

बुलेट ट्रेन जो दिल्ली से अमृतसर तक का सफर तय करेगी। दिल्ली से अमृतसर की दूरी 465 किलोमीटर है।बुलेट ट्रेन यह दूरी महज 2 घंटे में तय कर लेगी। इसके अलावा बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं ट्रेन के चलने की रफ्तार 320 किलोमीटर ओर औसत रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

 

बुलेट ट्रेन के लिए केंद्र सरकार पंजाब और हरियाणा के कुल 321 गांव से जमीन अधिग्रहण करेगी। पंजाब के कुल 186 गांव की जमीन अधिग्रहण की जाने वाली है। जिसमें मोहाली के 39, जालंधर के 49, लुधियाना के 37, फतेहगढ़ साहिब के 25, कपूरथला के 12, अमृतसर के 22, रूपनगर और तरनतारन जिले के 1–1 गांव भी शामिल है।

 

दिल्ली से अमृतसर चलने वाली इस ट्रेन का सर्वे अब युद्ध स्तर पर चल रहा है। दोनों राज्यों में इस है स्पीड रेल लाइन का काम जोरों–शेरों पर शुरू हो गया। जिसके लिए दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से कुल 343 गांव की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इस ट्रेन के माध्यम से एक बार में कुल 750 यात्री सफर कर सकेंगे।

रेलवे लाइन के लिए अधिकृत की गई जमीन के सिलसिले में गांव के किसानों के साथ IIMR एजेंसी की ओर से बैठकों का दौर जारी है। जमीन के मालिकों को सरकार की तरफ से प्रत्येक गांव की कलेक्टर रेट से 5 गुना अधिक राशि दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें