Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात

November 30, 2024

चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 29 नवंबर को दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु में नेपाली विदेश मंत्री अर्जुन राणा देउबा से मुलाकात की। वांग यी ने कहा कि संयुक्त प्रयासों के माध्यम से चीन और नेपाल के बीच सहयोग कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेल्ट एंड रोड पहल आगे बढ़ रही है और हिमालय में चौतरफा संपर्क नेटवर्क का विकास गहरा रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास के लिए एक नया भविष्य बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके जवाब में, अर्जुन राणा देउबा ने नेपाल के एक-चीन सिद्धांत के प्रति दृढ़ पालन की पुष्टि की और इस बात पर जोर दिया कि नेपाल कभी भी किसी भी ताकत को अपने क्षेत्र में चीन के हितों को कमजोर करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के दृष्टिकोण की प्रशंसा की और कहा कि नेपाल वैश्विक विकास पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का उत्सुक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें