Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Goa-IDC  ने उद्योग प्रशासन का ऑनलाइन मंच ‘OPEN’ किया शुरू

November 30, 2024

Goa-IDC  ने उद्योग प्रशासन का ऑनलाइन मंच ‘OPEN’ किया शुरू

पणजी: गोवा औद्योगिक विकास निगम ने शनिवार को उद्योग प्रशासन के लिए भारत का पहला डिजिटल सार्वजनिक संपत्ति मसौदा ‘ओपन प्लेटफॉर्म फॉर एंटरप्राइज नेटवर्क’ (ओपन) शुरू किया। इसका उद्देशय़ सरकार-से-व्यापारिक लेनदेन को सरल, डिजिटल और मानकीकृत करके उद्योग प्रशासन में बदलाव लाना है।

गोवा औद्योगिक विकास निगम (गोवा-आईडीसी) के चेयरमैन एलेक्सियो रेजिनाल्डो लौरेंको ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंच का औपचारिक शुभारंभ कारोबारी सुगमता बढ़ाने और एक जीवंत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में गोवा की यात्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

अपने नए ‘ओपन प्लेटफॉर्म फॉर एंटरप्राइज नेटवर्क’ (ओपन) पोर्टल के बहुप्रतीक्षित शुभारंभ के तहत गोवा-आईडीसी ने वेरना औद्योगिक एस्टेट में 20 औद्योगिक भूखंडों और नीलामी के लिए नौ वाणिज्यिक भूखंडों की उपलब्धता की भी घोषणा की। लौरेंको ने कहा कि पारर्दिशता और दक्षता बढ़ाने के लिए डिजायन किया गया नया पोर्टल इच्छुक निवेशकों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाएगा, जिससे इन प्रमुख संपत्तियों तक पहुंचना और बोली लगाना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें