Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिंद में व्यापारी से मांगी रंगदारी, फिरौती लेने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद फरार

November 30, 2024

जिंद में व्यापारी से मांगी रंगदारी, फिरौती लेने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद फरार

हरियाणा के जिंद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ नरवाना शहर के विश्वकर्मा चौक पर हुई थी। जहां 2 बदमाश एक व्यापारी से 2 करोड़ की रंगदारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर पहले से मौजूद पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फायरिंग करते हुए भाग गए।

 

मामला नरवाना का है। जहां बदमाशों ने कारोबारी सुनील वर्मा से फिरौती मांगी। जिसके बाद वह 10 लाख रुपए लेकर विश्वकर्मा चौक पर बदमाशों को रुपए देने के लिए पहुंचा। लेकिन वहां पुलिस भी पहले से ही मौजूद थी।

 

सुनील वर्मा ने इस फिरौती की मांग की जानकारी पहले से पुलिस को दे दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ओर सुनील वर्मा रुपए आदि लेकर बदमाशों के द्वारा बताई जगह पर पहुंच गए। लेकिन जब बदमाश रुपए लेने पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

 

फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली आरोपियों को हादी को जा लगी। जब बादमाश भागने लगे तो पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए।

 

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित बिजली निगम कार्यालय के पास से बदमाश अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग गए। जिसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। ओर बदमाशों की तलाश के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया। हालांकि मामले को लेकर जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें